48 वाहनों को नीलाम कर रहा है उत्पाद विभाग

0
12224

-चार जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, सात को लगेगी बोली
बक्सर खबर। शराब तस्करी के दौरान पकड़े गए वाहनों को उत्पाद विभाग निलाम करने जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी के स्तर से उसे अनुमति मिल गई है। वाहनों की जो सूची सार्वजनिक हुई है। उसमें कुल 48 छोटे-बड़े वाहन शामिल हैं। जो दिशा निर्देश जारी हुए हैं। उसके अनुसार इस प्रक्रिया में भाग लेने वाले लोग 4 जुलाई तक उत्पाद अधीक्षक के कार्यालय में अग्रधन (सुरक्षित जमा) की राशि जमा कर सकते हैं। वह नकद अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से देय होगी। हर वाहन की सुरक्षित राशि अलग-अलग है। जिसका ब्योरा प्रकाशित है। उसे विभाग के सूचना बोर्ड पर अथवा हमारी खबर में नीचे दिए लिंक से आप देख और पढ़ सकते हैं।

अधिकतम बोली लगाने वाले को वाहन का अधिकार सौंपा जाएगा। सबसे उंची बोली लगाने वाले व्यक्ति को 11 जुलाई तक राशि जमा करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उसकी सुरक्षित राशि जब्त कर ली जाएगी। फिर दूसरे स्थान पर रहे व्यक्ति को वह वाहन दिया जा सकता है। जो राशि आवेदक ने पूर्व से जमा की होगी। वह नीलामी राशि में समायोजित कर दी जाएगी। अन्य लोगों की राशि विभाग वापस कर देगा। नीलामी प्रकिया में वाहन के वैधीक स्वामी को शामिल होने का अधिकार होगा। अधिक जानकारी के लिए उत्पाद अधीक्षक के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। सूचना के अनुसार 7 जुलाई को दिन के 11 बजे सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए नीलामी प्रकिया समाहरणालय में संपन्न होगी।
नीलामी व शर्ते व सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें:-20 jun nilami

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here