राहुल गांधी के जन्मदिन पर गरीबों को भोजन और मंदिर में जलाया दीपक

1
111

बक्सर खबर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर 19 जून को कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। जैसा की पूर्व में गांधी ने सूचित कर रखा था। शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में वे इस वर्ष जन्मदिन नहीं मनाएंगे। इसका ध्यान रखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने गरीब बस्तियों में भोजन वितरण किया। साथ ही देवी मंदिरों में दीपक जला उनके सफल व मंगल जीवन की कामना की। पार्टी नेता सत्येन्द्र ओझा ने सबसे पहले शहीदों के लिए शोकसभा का आयोजन किया।

इसके उपरांत पोगाढ़ी के शक्ति मंदिर में जाकर दीप जलाया। साथ ही गरीब बस्ती में भोजन का वितरण किया गया। उन्होंने कहा हम राहुल गांधी जी और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के नेतृत्व में पार्टी के हर निर्देश को पूरा करने का संकल्प लेते हैं। उनके साथ भोजन वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोजपुरिया अध्यक्ष आशुतोष ठाकुर, बक्सर जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय ओझा, शक्ति सिंह, मनन, मोनू यादव, लक्ष्मी कांत ओझा, आशीष तिवारी आदि शामिल हुए।

1 COMMENT

  1. jo Rahul Gandhi atankwadi Masood azhar ko Masood ji kahe.chin ki napaak harkato par kuchh na bole.apane jawano ki sergical strike ka saboot mange.pakistan ke khilaf ek word bhi na bole.aise desh drohi neta ka birthday buxar jaise pabitra jagah par manana kitani sharm ki bat hai.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here