बक्सर खबर। बक्सर लोकसभा सीट को पाने के लिए महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। आज बुधवार को ब्रह्मपुर विधानसभा के रघुनाथपुर बाजार में पार्टी नेताओं का जमघट लगा। जिसमें महागठबंधन से सभी बड़े नेता एक साथ एकत्र हुए। पूर्व सीएम जितन राम माझी, रालोसपा नेता उपेन्द्र कुशवाहा, वीआइपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी, शरद यादव व राजद नेता तेजस्वी यादव। सबने बारी-बारी से सभा को संबोधित किया।
आप लोगों को पता ही है। झूठ बोलने वाले लोग सत्ता में हैं। उनको बाहर करना है। कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव ने जनता से महागठबंधन के हर उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी नंद किशोर राम ने की। सभा के दौरान राजद प्रत्याशी जगदानंद सिंह, ब्रह्मपुर विधायक शंभु यादव, नोखा विधायक अनिता चौधरी, भरत यादव, पप्पू यादव, समशेर शर्मा, निर्मल कुशवाहा, बबन कुशवाहा, हरेन्द्र कुमार आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।