मशहूर चिकित्सक व पीके के पिता डा. श्रीकांत पांडेय का निधन

0
698

बक्सर खबर। बक्सर के ख्याति प्राप्त चिकित्सक डा. श्रीकांत पांडेय  का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ वर्षो से अस्वस्थ होने के कारण दिल्ली में रह रहे थे। जहां उनका आज निधन हो गया। डा. पांडेय  जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के पिता थे। उनके निधन की सूचना निजी सूत्रों से ज्ञात हुई है। डा. पांडेय  के निधन पर शहर के चिकित्सकों और उनको जानने वालों ने गहरा शोक प्रकट किया है। पाठकों को हम यह बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र बक्सर के पास इनका आवास है।

जहां वर्षो तक उनका क्लिनिक चलता रहा। वे गोल्ड मेडलीस्ट थे। इस वजह से दूर-दूर से मरीज उनके यहां आते थे। इस बीच ढ़लती उम्र के कारण उनकी पत्नी बीमार रहने लगी। फिर वे लोग दिल्ली चले गए। सूत्रों के अनुसार वे बक्सर अस्पताल में सिविल सर्जन भी रहे। सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने बक्सर में ही अपना आवास बना लिया था। वे मूल रुप से सासाराम जिले के निवासी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here