‌‌‌ बड़का गांव पंचायत की कविता देवी बनी मुखिया संघ की अध्यक्ष

0
1011

-जिला परिषद के डाक बंगला में संपन्न हुई चुनाव की प्रक्रिया
बक्सर खबर। बड़का गांव पंचायत की मुखिया कविता देवी को मुखिया संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया है। गुरुवार को जिला मुख्यालय में स्थित डांकबंगला में संघ के सदस्यों और प्रखंड अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें यह तय हुआ कि इटाढ़ी प्रखंड के बड़का गांव की मुखिया संघ की जिलाध्यक्ष होंगी। बैठक में मौजूद उनके पति मुन्ना चौबे का अभिनंदन सभी सदस्यों ने माला पहनाकर किया। इसके अलावा अमृता देवी पंचायत मुखिया मटकीपुर व उनके पति अजीत को उपाध्यक्ष, चिंता देवी बोक्सा की मुखिया को कोषाध्यक्ष एवं बियफी देवी मुखिया उत्तरी नैनीजोर को सचिव चुना गया।

इन सदस्यों ने बताया कि जिले में अपना संघर्ष तेज करने के लिए यह चुनाव संपन्न हुआ है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुखिया संघ के जिला संयोजक राजपुर मुखिया अनिल सिंह ने बताया कि 19 सूत्रों मांगों के समर्थन हमारा विरोध जारी है।  अभी पहले चरण में कार्यों का बहिष्कार 31 तक चल रहा है। अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो आगे प्रदेश स्तर पर अभियान को और तेज किया जाएगा। बैठक के दौरान नावानगर की प्रखंड अध्यक्ष रेखा देवी, राजपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार, देवेन्द्र सिंह डुमरांव अध्यक्ष, राजेन्द्र प्रसाद सिंह प्रदेश सचिव, चिंता देवी बोक्सा, राजीव कुमार चौगाई, हेमा देवी प्रखंड अध्यक्ष चौसा, कविता देवी, धनंजय मिश्रा बक्सर अध्यक्ष आदि सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here