चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: सेंट्रल जेल में बंद संजय राय को सीबीआई ने लिया रिमांड पर

0
894

शराब तस्करी के मामले में था बंद, कड़ियों को जोड़ने में जुटी केंद्रीय जांच एजेंसी                                           बक्सर खबर। पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में गुरुवार को सीबीआई की दिल्ली टीम बक्सर सेंट्रल जेल पहुंची। यहां बंद आरोपी संजय राय को न्यायालय से रिमांड पर लेकर टीम दिल्ली रवाना हो गई। बताया जाता है कि आरोपी संजय राय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानियां थाना क्षेत्र के मतसा गांव का रहने वाला है। वह शराब तस्करी के एक मामले में पिछले कुछ दिनों से बक्सर सेंट्रल जेल में बंद था। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई जांच में ऐसे कई अहम साक्ष्य मिले हैं, जिनसे हत्याकांड में उसकी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। इसी आधार पर एजेंसी ने उसे रिमांड पर लिया है।

गौरतलब है कि 6 मई को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में 42 वर्षीय चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना बंगाल चुनाव परिणाम आने के दो दिन बाद हुई थी। जानकारी के मुताबिक, 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं, आरोपी संजय राय को 11 मई को राजपुर पुलिस ने यूपी सीमा से सटे सायर घाट इलाके से गिरफ्तार किया था। रूटीन जांच के दौरान पुलिस ने उसके पास से पांच लीटर शराब बरामद की थी। इसी मामले में उसे जेल भेजा गया था। इधर, बंगाल एसटीएफ ने भी 10 मई की रात जिले में छापेमारी की थी। टीम ने नावानगर निवासी मयंक मिश्रा और सिकरौल के विक्की मौर्य को हिरासत में लेकर कोलकाता रवाना हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here