‌‌‌जेल में गुजरेगी होली, अगर चलाया डंडा या गोली

0
1016

-वारंटियों की धरपकड़ शुरू, पहले दिन 150 गिरफ्तार
बक्सर खबर। होली सामने है। लोग उत्सव की तैयारी में जुटे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने स्तर से प्रयास कर रही है। ऐसे में ताजा जानकारी यह मिल रही है कि जितने भी पुराने अपराधी अथवा संदिग्ध आचरण के लोग हैं। वे लगातार किसी न किसी रुप में अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। इस लिए पुलिस ने उनके वारंट की तलाश कर रही है। ऐसे में अगर किसी की जमानत अवधि किसी कारण समाप्त हो गई है। जो उसे भी गिरफ्तार किया जा रहा है। शुक्रवार को इस आरोप में लगभग 150 लोग गिरफ्तार किए गए।

इतना ही नहीं फरार चल रहे 15 लोगों की अंचल संपति कुर्क की गई। यह जानकारी एसपी यूएन वर्मा ने दी है। ऐसे में जिनका बेल बांड टूटा है। वे जल्द से जल्द जमानत ले लें। अन्यथा ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं सूत्रों की माने तो एसपी ने सभी थानों को सख्त निर्देश दिया है। अभियान रुकना नहीं चाहिए। इसे 10 मार्च तक चलाना है। साथ ही साथ शराब बेचने और पीने वालों को भी जेल भेजने का अभियान चलेगा। इस दौरान अगर कहीं कोई शांति व्यवस्था में व्यवधान पैदा करता है। तो उसे भी चलता करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here