‌‌‌मुंडन संस्कार में गए युवक की डूबने से मौत

0
1320

बक्सर खबर। आज शुक्रवार को मुंडन संस्कार का मुहूर्त था। गंगा घाटों पर लोगों की बहुत भीड़ थी। इसी दौरान सिमरी प्रखंड के बयासी घाट पर दिन के साढ़े ग्यारह बजे दर्दनाक घटना हुई। अमित कुमार राय (18) पुत्र पुरुषोत्तम राय की डूबने से मौत हो गई। जब लोगों को पता चला हाय-तौबा मच गई। ग्रामीण उसकी तलाश करने लगे। कहीं पता नहीं चल पा रहा था।

रामदास राय हाता ओपी को सूचना दी गई। ओपी प्रभारी विशनदेव ने सिमरी के अंचल अधिकारी आमोद राज को सूचना दी। वहां से महाजाल मंगाया गया। शव को तलाशने का प्रयास जारी हुआ। अपराह्न पांच बजे युवक का शव गंगा से निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया युवक राजापुर के सटे चुआवन राय के डेरा का निवासी था। लेकिन, ऐसा हादसा हो जाएगा। किसी को अनुमान नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here