आग ने मचाई तबाही, कई जगह फसल राख

0
706

बक्सर खबर। आग ने आज शुक्रवार को जिले में भारी तबाही मचाई। सदर अनुमंडल के राजपुर थाना क्षेत्र एवं डुमरांव के कोरानसराय में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। पहली खबर राजपुर के उत्तमपुर गांव से आई। जहां बिजली का तार गिरने से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। लगभग तीस बीघे की फसल जल गई। कई गांव के लोग जमा हुए। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान सूचना पर अग्निशामक दल की दो छोटी गाडिय़ां पहुंची। लेकिन, मौके पर जवाब दे गई। जिला मुख्यालय को सूचना दी गई। फिर बड़ी गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।

इस हादसे में उत्तमपुर के विन्ध्याचल राय, मुन्ना राय, रामप्रवेश राय और मुसाफिर राय की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं दूसरी तरफ कोरानसराय में लगभग तीस बीघे की फसल जली। जिसमें विरेन्द्र यादव, विश्व मोहन सिंह, उमेश मिश्रा, शिव भिखा साह, रामविलास यादव, गर्जन पासवान आदि की फसल जली। तीसरी घटना अरैली गांव में हुई। वहां भी 15 बीघे की फसल जलने की सूचना है। ग्रमीणों के अनुसार सरोज राय, अशोक राय, ओमप्रकाश राय और कमलेश राय की फसल जल गई। सूचना के अनुसार राजपुर के उत्तमपुर और कोरानसराय की घटना बिजली के तार टूटने से हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here