डीएम का निर्देश : डुमरांव में चलेगा अतिक्रमण हटाओं अभियान

0
667

बक्सर खबर। जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें जिले के सभी वरीय पदाधिकारी और सभी पार्टी के जिलाध्यक्षों समेत समाजसेवी लोगों को आमंत्रित किया गया था। जिलाधिकारी ने सभी का स्वागत करते हुए जिले और शहर की बेहतरी के लिए सुझाव मांगे। उपस्थित सदस्यों ने समस्याएं गिनाना शुरू किया तो अनेक बातें सामने आई। बक्सर नगर में ई रिक्शा की बात रखी गई।

कुछ ने कहा अपराध बहुत बढ़ गया है। असलहे पकड़े जाते हैं। लेकिन, उनकी आपूर्ति कहां से हो रही है। उसने बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। पिछली बैठकों में जो बातें रखी गई। उनकी संपुष्टि नहीं होती। लोगों ने बताया बक्सर और डुमरांव में अतिक्रमण की समस्या से जाम विकराल रुप अख्तियार करता जा रहा है। कुछ ने एनएच 84 के भू अर्जन का मामला उठाया। इसके जवाब में एसपी राकेश कुमार ने कहा बक्सर शहर में चलने वाले ई रिक्शा का निबंधन कराया जाए। उसके बाद ठोस इंतजाम होगा।

add

वहीं डीएम ने डुमरांव एसडीओ और डीएसपी को जाम की समस्या से निपटने के लिए ठोस इंतजाम करने का निर्देश दिया। एनएच से जुड़े सवालों के बारे में उन्होंने कहा कुछ ऐसे लोग हैं। जो मुआवजा नहीं ले रहे। कुछ न्यायालय में गए हैं। वहां से जो निर्णय प्राप्त होगा। उसके अनुसार उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। वैसे पांच सदस्यों की कमेटी इस पर काम कर रही है। बैठक के दौरान मुख्य पार्षद माया देवी, उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार, दोनों अनुमंडल के एसडीओ और डीएसपी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here