सरपंच ने करायी खूंटी यादव की हत्या, छह नामजद

0
7132

बक्सर खबर। बसपा नेता खूंटी यादव की हत्या सरपंच चितरंजन चौधरी ने कराई है। इसका खुलासा घायल यवशंत के बयान से हुआ है। पुलिस को उसने बताया है चौधरी के साथ जमीन का विवाद था। जिसके लिए हमेशा अनबन रहती थी। उसने चितरंजन, ददन चौधरी, काउन चौधरी, रामेश्वर चौधरी समेत छह को नामजद किया है।

उनकी तलाश में रात से ही छापामारी जारी है। वैसे सदर प्रखंड के जगदीशपुर का चौधरी परिवार पहले से फरार है। क्योंकि उन्हें भी पता था हत्या में उन सभी का नाम जरुर आएगा। क्योंकि जिस छह बिघे जमीन को खूंटी ने खरीदा था। उसे जबरन चितरंजन अपने चाचा से हासिल करना चाहता था। पहले भी जमीन की वारिस चाचेरी बहन की हत्या का आरोप उसपर लगा था।

add

उस परिवार के कई सदस्य जेल गए थे। जो हाल के वर्षों में जमानत पर बाहर आए थे। इस बीच खूंटी यादव ने इटाढ़ी के रहने वाले उस घर के दामाद से जमीन लिखवा ली थी। जिसको लेकर अब सीधा विवाद चितरंज चौधरी और खूंटी यादव के बीच था। पूरी घटना के पीछे यही कारण स्पष्ट होकर सामने आ रहा है। वैसे पुलिस अपने काम में लग गई है। जल्द ही पूरा मामला सामने आ जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here