कोरानसराय में बीडीसी सदस्य के अपहरण का प्रयास

0
1350

बक्सर खबर। कोरान सराय के बीडीसी सदस्य जवाहरलाल का अपहरण करने कुछ लोग शनिवार की शाम आ धमके। जवाहरलाल चौक पर स्थित अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। घटना 7:00 बजे शाम की है। वह जैसे ही चौक से आगे बढ़े स्कार्पियो सवार कुछ लोगों ने उन्हें अगवा कर लिया। जवाहर गाड़ी की खिड़की से मुंह निकाल बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे। कुछ लोगों ने उनकी आवाज सुनी तो साहस दिखाया और गाड़ी का पीछा करने लगे।

अपहरण करने वालों ने जब अपना पीछा होते  देखा  तो बीच रास्ते में ही जवाहर को छोड़ दिया। गांव वाले जब वहां पहुंचे तो उनके जी में जान आई। बक्सर खबर को अपनी आपबीती सुनाते हुए जवाहर ने कहा मेरा अपहरण प्रमुख पति धनंजय पासवान ने करने का प्रयास किया। गाड़ी में भी सवार थे और उनके साथ कुछ गुंडा तत्व भी। उन लोगों ने मुझे मारा और ₹20000 नकद एवं सोने की चेन छीन ली। क्या आप ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। बक्सर खबर के पूछने पर पीड़ित ने का है हम सीधे थाने जा रहे हैं। वैसे घटना की जानकारी फोन के द्वारा पुलिस को दे दी गई।  वहीं सूत्रों ने बताया डुमरांव प्रमुख अनुपा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी चल रही है। इस अपहरण का कनेक्शन उसी से है। प्रमुख के पक्षधर यह चाहते हैं कि विरोधी पक्ष के पास इतना संख्याबल न हो जिसके आधार पर वे अविश्वास प्रस्ताव ला सकें। इस संबंध में पूछने पर कोरानसराय के थाना जयप्रकाश ने बताया 2  नामजद तथा 5 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here