बच्चों ने किया चाचा नेहरु को याद, कांग्रेस ने मनाई जयंती

0
171

बक्सर खबर : वह शख्शियत जिनका जन्मदिन देश बाल दिवस के रुप में मनाता है। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की जयंती संपूर्ण जिले में मनाई गयी। सरकारी से लेकर निजी स्कूलों में बच्चों को यह बताया गया। पंडित जवाहर लाल नेहरु बच्चों को बहुत प्यार करते थे। इस वजह से बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरु कह कर बुलाते थे। स्कूलों में बच्चों के बीच मिठाई भी बांटी गई। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी कार्यालय में उनकी 148 वीं जयंती मनी। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा व संचालन संजय पांडेय ने किया।

अपने संदेश में जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्ध्र्रन ने कहा उन्होंने विकसित भारत की स्थापना की। देश को समृद्ध बनाने के लिए योजना आयोग की स्थापना की। कार्यक्रम के दौरान श्रीकांत पाठक पूर्व विधायक, अनिरुद्ध पांडेय पूर्व जिलाध्यक्ष, कामेश्वर पांडेय, राहुल आनंद, नरेन्द्र शर्मा, त्रिलोकी मिश्रा, बुच्चा उपाध्याय, राजा रमण पांडेय, ललन मिश्रा, करुणानिधि दुबे, दमरी राय, विरेन्द्र राय, अंशु तिवारी, अनुराग त्रिवेदी, अवधेश सिंह, महिमा उपाध्याय, जिन्दा जवाहर लाल, गंगा विशुन राय, गुप्तेश्वर चौबे, संजय दुबे, अनिल पासवान, ललन दुबे, राम प्रसन्न द्विवेदी, मोबारक अली, अभिषेक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here