वार्ड सदस्यों ने खोल दी मुखिया की पोल

0
674

बक्सर खबर : राज्य सरकार द्वारा नए अधिकार मिलने से वार्ड सदस्यों में नई चेतना आई है। लेकिन उनकी समस्या और कोई दूसरा नहीं पंचायत मुखिया हैं। जो उन्हें किसी न किसी प्रकार परेशान करते हैं। जब कानूनी दावपेच से बात नहीं बनती तो झूठा मुकदमा भी करते हैं। इस व्यवस्था के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने सोमवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। जिलाधिकारी के माध्यम से उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है।

फर्जी मुकदमों से उन्हें बचाया जाए। उप मुखिया को भी पंचायत समिति की बैठक में शामिल किया जाए। उनका स्वयं का विकास फंड है। वह राशि उनके खाते में ट्रांसफर हो। राशि ट्रांसफर का अधिकार सीधे बीडीओ को हो। इन मांगों के समर्थन में जिले भर के वार्ड सदस्य धरना कार्यक्रम में शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह व संचालन दिनेश यादव ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here