‌‌‌ब्रह्मपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की हार्ट अटैक से मौत

0
801

-परिजनों ने बताया दो माह से बंद था वेतन
बक्सर खबर। ब्रह्मपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चन्द्रशेखर राम (59 वर्ष) का बुधवार को निधन हो गया। वे शहर के बाजार समिति रोड में किराए पर रहते थे। बुधवार को उनकी तबीयत खराब हुई तो लोग उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थे। मूल रुप से वे मुजफ्फर के निवासी थे। परिवार के लोगों ने बताया उन्हें रक्तचाप प मधुमेह की बीमारी थी।

पिछले दो माह से वेतन बंद होने के कारण कुछ तनाव में थे। परिजन उनका शव लेकर बुधवार को ही अपने शहर को प्रस्थान कर गए। इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए ब्रह्मपुर के बीआरपी रहे जितेन्द्र मिश्रा, शिक्षक नेता शिवजी दुबे ने बताया वे सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। इसी वर्ष अक्टूबर माह में सेवानिवृत होने वाले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here