‌‌ हॉस्टल से भागे दोनों किशोर मउ से बरामद

0
1065

-ढूंढ ले आई बक्सर पुलिस, परिजनों को सौंपा
बक्सर खबर। शहर के सोहनीपट्टी इलाके में स्थित हास्टल से दो किशोर 26 अप्रैल की रात भाग निकले थे। उनकी तलाश में परिजन व पुलिस दोनों परेशान थे। लेकिन, अब उनकी सकुशल बरामदगी हो गई है। पूछने पर नगर कोतवाल संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मउ से इनकी बरामदगी हुई है। यहां से एएसआई दिलीप वहां गए थे। वहीं ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि अमृत यादव ग्राम धरौली, थाना बगेन व अश्विनी कुमार ग्राम कवलपोखर, थाना इटाढ़ी।

यह दोनों यहां से भाग गए थे। बड़ी मुश्किल से चार दिनों का समय काटा। इस दौरान धरौली का बालक घर लौट आया। उसने पूरी कहानी घर वालों को बताई। फिर यहां से पुलिस टीम मउ के उस गांव रवाना हुई। जहां दूसरा किशोर रुका हुआ था। बुधवार को पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाया और पीआर बांड लिखवा कर वापस घर भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here