‌‌‌ट्रक ने मारी बाइक सवार दंपति को टक्कर, पत्नी की मौत

0
2157

-इटाढ़ी से दोनों लौट रहे थे बिक्रमगंज, रास्ते में हुई दुर्घटना  
बक्सर खबर। सड़क दुर्घटना में बुधवार को पति-पत्नी घायल हो गए। जब लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया तो पता चला महिला की मौत हो चुकी है। घायल युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए पटना भेजा गया है। मृतक का नाम प्रतिमा मिश्रा(35) था। उनके पति रवि भूषण मिश्रा हैं। सूत्रों के अनुसार यह दोनों लोग बाइक पर सवार होकर इटाढ़ी से बिक्रमगंज जा रहे थे। रवि भूषण मूल रूप से रोहतास जिला के मुरौना गांव के निवासी हैं।

फिलहाल वे परिवार के साथ घर बनाकर बिक्रमगंज में रहते हैं। बुधवार की शाम साढ़े छह बजे के लगभग यह दुर्घटना नावानगर थाना के पचधरवा पुल के समीप हुई। अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों वहीं गिर पड़े। प्रतिमा के पैर कुचल गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रतिमा को मृत घोषित कर दिया। वह आरा जिला के बभनी गांव की निवासी थी। पूछने पर नावानगर के थानाध्यक्ष नंन्दु कुमार ने बताया पति का उपचार चल रहा है। मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां बाइक मिली। लेकिन, ट्रक वहां से भाग चुका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here