दोनों गठबंधन वाले चोर हैं : पप्पु यादव

0
205

-ब्रह्मपुर में जनसभा के दौरान अपने उम्मीदवार के लिए मांगा वोट
बक्सर खबर। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि दोनों गठबंधन वाले चोर हैं। एगो बड़ा तो दूसरा छोटका। वे शनिवार को ब्रह्मपुर हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। राज्य की सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा। विशेष राज्य का दर्जा ले रहे थे। वहां दूसरी तरफ मोदी जी बिहार के लिए पैकेज की घोषणा करते हैं।

जीएसटी का पैसा मिला नहीं, नमामि गंगे गायब है। बिहार सवा लाख करोड़ देने जा रहे हैं। दो करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात कही थी। कहां गया उनका वादा। इस तरह का तंज कसते हुए उन्होंने एनडीए और महागठबंधन के लोगों पर जमकर निशाना साधा। अपनी पार्टी के उम्मीदवार परमानंद यादव के लिए उन्होंने वोट मांगा। हाई स्कूल के मैदान में जमा लोगों की भीड़ को देखकर वे काफी खुश थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here