ओवैसी ने कहा कांग्रेस में नहीं रहा दम, भाजपा को जवाब देंगे हम

0
566

-ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट का प्रचार करने आए थे बक्सर 
बक्सर खबर। असदउद्दीन औवेसे ने आज शनिवार को बक्सर में कहा अब कांग्रेस में दम नहीं है। भाजपा को जवाब देना है तो उपेन्द्र कुशवाहा के सेक्युलर फ्रंट को वोट दें। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को किशनगंज की एक सीट मिली। वह भी इस लिए क्योंकि वहां हमारा प्रत्याशी था। ओवैसी ने कोरोना का जिक्र करते हुए कहा।

भाजपा की वजह से देश में कोरोना फैला। इस देश के प्रधानमंत्री ने अगर पांच दिन बाद लॉकडाउन किया होता। तो आज यह स्थिति नहीं होती। बिहार के 32 लाख लोग जो अन्य जगह काम करते हैं। उनकी वजह से बीमार हुए, घर लौटे तो उनके पास काम नहीं है। हम इसका इंतजाम करेंगे। हमारे मुख्यमंत्री के उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा हैं। सफलता मिली तो बिहार की शिक्षा व स्वास्थ्य पर काम होगा।

रालोसपा प्रत्याशी निर्मल कुशवाहा का हाथ उठाए ओवैसी

बिहार में एक डाक्टर 28 हजार लोगों का उपचार करता है। यहां भ्रष्टाचार चरम पर है। शौचालय के लिए दो हजार घूस दिया जाता है। प्रधानमंत्री आवास के लिए बीस हजार। यहां से भ्रष्टाचार को भी मिटाना होगा। उन्होंने राजद और भाजपा गठबंधन की आलोचना की। ओवैसी का कार्यक्रम किला मैदान में आयोजित था। जहां उन्होंने ग्रैड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट के उम्मीदवार निर्मल कुशवाहा के लिए वोट मांगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here