– मनोनित अध्यक्ष के खिलाफ डेलीगेट्स ने लगाए परे मुर्दाबाद के नारे, प्रदेश पर भी आरोप
बक्सर खबर। जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह की जगह पार्टी ने राजकुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष मनोनित कर दिया है। प्रदेश द्वारा बुधवार को जारी सूची में बिहार भर के जिलाध्यक्षों का नाम था। जिसमें बक्सर से अशोक सिंह का नाम नहीं था। इससे नाराज अशोक सिंह व उनके समर्थक गुरुवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचे और गेट पर ही धरना देने बैठ गए। सूचना मिली तो कुछ मीडिया के लोग भी पहुंचे। जिनसे बातचीत में अशोक ने कहा वैसे व्यक्ति को अध्यक्ष बना दिया गया है।
जिसके पास प्रस्तावक व समर्थक भी नहीं थे। बावजूद इसके कुछ लोगों ने कार्यकर्ताओं की अवहेलना करते हुए किसी और को जिलाध्यक्ष बना दिया है। इसी लिए हम सभी डेलीगेट्स के साथ यहां आए हैं। जिसे देखकर प्रदेश कार्यालय के लोग निर्णय कर लें। कौन निर्वाचित हो सकता है। उन्होंने कहा, जब तक हमारी मांगों पर विचार नहीं होगा। हम अपना विरोध जातते रहेंगे। प्रदर्शन के कुछ घंटों बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। उन्हें समझाया आपको जो कहना है, वह लिखित रुप में कार्यालय में को सौंप दें। यहां बाहर प्रदर्शन से सुरक्षा को लेकर परेशानी हो रही है। हालांकि शाम तक कोई आश्वासन मिला या नहीं। यह पता नहीं चल सका।





























































































