गांवों में संवाद से संगठन को धार दे रहे जन सुराज के कार्यकर्ता

0
24

जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बूथ कमेटियों को मजबूत करने की बनी रणनीति                         बक्सर खबर। जन सुराज पार्टी ने संगठन विस्तार अभियान के तहत शनिवार को नावानगर और डुमरांव प्रखंड में कार्यकर्ता बैठकों का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया। नावानगर प्रखंड के वासुदेवा गांव में मो. सलीम के दरवाजे पर बैठक हुई। वहीं डुमरांव में विशेश्वर ओझा के आवास पर कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और युवाओं की भागीदारी पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। जन सुराज गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर रही है।

कार्यक्रम में महामंत्री रघुवर सिंह, वरिष्ठ नेता अरविंद पांडेय, धनजी पांडेय, मनोज उपाध्याय, पूर्व प्रत्याशी धनंजय पासवान, युवा अध्यक्ष अजित सम्राट, महिला अध्यक्ष आशा देवी, रीना उपाध्याय, विष्णु दत्त तिवारी, जयशंकर सिंह, विजय पाठक, नजीर खान, विजय नंद वर्मा, अजय सिंह, पिंटू प्रधान, रानी देवी, ममता देवी, अनिल कुमार, संजय पासी, मंगल सिंह, अशोक मिश्र, केदारनाथ सिंह, श्रीभगवान सिंह, रामजी सिंह, केदार ओझा, सुधीर ठाकुर, जटाधारी पासवान, लालमुनी यादव, रवि पांडेय, पप्पू चौबे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here