‌‌‌नाले में गिरने से युवक की मौत, खुद के गांव में हो गई घटना

0
347

-दोपहर के वक्त सुनसान पडे रास्ते में कोई नहीं दिखा मददगार
बक्सर खबर। किस्मत कब दगा दे जाए, कह नहीं सकते। ऐसा ही हुआ 35 वर्ष के गणेश प्रसाद के साथ। नाले में जा गिरे और दम तोड़ दिया। घटना सिकरौल थाना के भदार गांव की है। लोगों ने बताया गुरुवार को दोपहर के वक्त ऐसा हुआ। क्योंकि किसी की नजर उस तरफ नहीं गई। दोपहर बाद जब लोग गलियों में आने-जाने लगे तो किसी की नजर पड़ी। अंदर कोई गिरा पड़ा है। लोग सूचना मिलते ही मौके पर जमा हो गए।

लेकिन, शव को बाहर निकालने से पहले पुलिस को सूचना दी गई। टीम आई तो लोगों ने उसे बाहर निकाला। पता चला भदार के रहने वाले युवक के साथ ही यह घटना हुई है। लेकिन, होनी अपना खेल कर चुकी थी। लेकिन, लोग इसे दुर्भाग्य की संज्ञा दे रहे थे। क्योंकि नाले के पानी में गिरने के बाद आदमी चाहे तो बाहर निकल सकता है। वह शरीर से ऐसा कमजोर था कि, तीन-चार फीट जमा पानी से बाहर नहीं आ पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here