घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

0
2290

– घायल को किया गया वाराणसी रेफर, स्टेशन से लौट रहे थे गांव
बक्सर खबर। बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर टक्कर मार दी। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे घायल को उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। दुर्घटना गुरुवार को रात 11 बजे के लगभग करैला गांव के समीप हुई। सूचना के अनुसार मृत युवक का नाम निरंजन चौधरी (28 वर्ष) पिता उमेश चौधरी, ग्राम कंजर, थाना कोचस, जिला रोहतास था। घायल युवक भी इसी गांव का सनी कुमार है। जिसका उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घटना के संबंध में पूछने पर राजपुर के थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया

यह दोनों युवक किसी को बक्सर स्टेशन छोड़कर अपने गांव लौट रहे थे। तभी उनके साथ यह दुर्घटना हो गई। सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला दुर्घटना का कारण बना ट्रक मौके से भागने में सफल रहा। घायल युवक के कराहने की आवाज सुन आस-पास के लोग एकत्र हुए। उन लोगों ने ही राजपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। हम लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के लिए बाद बड़े अस्पताल रेफर किया गया। आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here