देसी कट्टा और 7 जिंदा कारतूस बरामद, पूछताछ के बाद भेजा गया जेल बक्सर खबर। औद्योगिक थाना पुलिस को वाहन जांच अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन से अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अहिरौली बांध के समीप वाहनों की जांच कर रही थी।
इसी दौरान अहिरौली निवासी सुरेश यादव का 24 वर्षीय पुत्र मुकेश यादव स्कॉर्पियो से वहां से गुजर रहा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से एक देसी कट्टा और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

































































































