अक्षय तृतीया से पहले तनिष्क में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

0
47

प्री-बुकिंग, बैंक ऑफर और भारी छूट से ग्राहकों को मिल रहा डबल फायदा                                                      बक्सर खबर। अक्षय तृतीया के पावन पर्व से पहले शहर के सर्राफा बाजार में सोने की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ज्योति प्रकाश चौक स्थित प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम तनिष्क में इन दिनों ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। खासकर स्टोर में चल रहे आकर्षक प्री-बुकिंग ऑफर और बैंक ऑफर ने ग्राहकों को खरीदारी के लिए प्रेरित किया है। तनिष्क स्टोर में ग्राहकों को केवल 25 प्रतिशत राशि जमा कर अपनी पसंदीदा ज्वेलरी की एडवांस बुकिंग करने की सुविधा दी जा रही है। इस व्यवस्था के तहत ग्राहक अपने सोने का रेट पहले ही सुरक्षित कर सकते हैं। यदि आगे कीमत घटती है तो ग्राहकों को कम दर का लाभ मिलेगा, जबकि कीमत बढ़ने पर बुकिंग के समय का ही रेट लागू होगा, जिससे हर स्थिति में ग्राहकों को फायदा सुनिश्चित हो रहा है।

इस बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड ऑफर ने खरीदारी के उत्साह को और बढ़ा दिया है। इसके तहत ग्राहक एक लाख रुपये की खरीदारी पर चार हजार रुपये तथा 2.5 लाख रुपये की खरीदारी पर 7,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। यह ऑफर 13 से 19 अप्रैल तक मान्य है और सिंगल स्वाइप पर लागू होगा। स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय ने बताया कि 10 अप्रैल से 20 अप्रैल तक ग्राहकों को प्रति ग्राम सोने पर 201 रुपये का विशेष डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही मेकिंग चार्ज पर भी 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिससे ग्राहकों को बड़ी बचत का लाभ मिल रहा है। इसके अतिरिक्त, ग्राहक अपने पुराने सोने के आभूषणों को एक्सचेंज कर बेहतर मूल्य पर नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं। वहीं डायमंड ज्वेलरी पर 15 से 30 प्रतिशत तक का आकर्षक लाभ भी दिया जा रहा है, जो इस ऑफर को और खास बना रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here