– उत्तर प्रदेश निवासी के रुप में हुई पहचान
बक्सर खबर। बाइक सवार युवक को अज्ञात ट्रक ने शनिवार की रात टक्कर मार दी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाने की टीम उसे लेकर राजपुर अस्पताल आई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के क्रम में उसके पास से जो कागजात मिले। उस आधार पर मृतक की पहचान राकेश खरवा (31) निवासी ग्राम अहिरौली, थाना मोहम्मदाबाद, जिला गाजीपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। आज रविवार की सुबह घर वाले आए तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पूछने पर थानाध्यक्ष राजपुर ने बताया शनिवार की रात ग्याहर बजे के लगभग यह दुर्घटना, चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर जलहरा गांव के समीप हुई। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। वह युवक कोचस की तरफ से बक्सर जा रहा था। तभी किसी ट्रक वाले ने टक्कर मार दी। वह क्या करता था, कहां जा रहा था। इन बातों की तस्दीक अभी पुलिस नहीं कर सकी है।
































































































