-बॉलीवुड सिंगर भव्या पंडित का आगमन, तीन से पांच बजे स्थानीय कलाकार करेंगे प्रस्तुति
बक्सर खबर। किला मैदान में आज 21 फरवरी को विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन हो रहा है। अपराह्न तीन बजे से ही यहां कार्यक्रम की शुरुआत होगी। स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके उपरांत साढ़े पांच बजे से आमंत्रित कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राधा सिन्हा नृत्य समूह, पटना की टोली द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। स्पीड डांस ग्रुप कोलकाता भी कार्यक्रम होगा।
इसके अलावा लोक गायिका माधव प्रिया शर्मा अपने संगीत से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगी। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहेंगी भव्या पंडित। जो बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं। इससे पहले उन्होंने राजगीर महोत्सव में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया था। यह कार्यक्रम रात दस बजे से पूर्व समाप्त कर दिया जाएगा। इसके लिए किला मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों का इंतजाम भी हुआ है।































































































