मवेशियों की चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, करता था लाखों का वारा न्यारा

0
264

-अक्सर रात के करता था ऐसा खेल, पुलिस ने बरामद पांच पालतू जानवर
बक्सर खबर। पशु धन की चोरी करने वाले शातिर चोर को बासुदेवा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूचना के अनुसार बासुदेवा के थानाध्यक्ष अनिल कुमार व उनकी टीम ने चोरी की सूचना पर बीते दिन कोरानसराय गांव में छापामारी की और संजय नट को गिरफ्तार किया। जब उससे सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने बताया। एक दिन पहले चोरी किए गए पांच मवेशियों को उसने कृष्णाब्रह्म थाना के छतनवार गांव में एक व्यक्ति के यहां रखा है। पुलिस ने वहां भी दबिश दी और उन्हें बरामद किया। पूछताछ में मवेशी चोर ने यह भी बताया कि कुल छह लोगों का उसका गिरोह है। जो गांव से दुधारू पशुओं को चुराता था।

उसे छतनवार में छुपाते थे। बाद में उन्हें तय लोगों के हाथ बेच देते थे या बाहर भेज देते थे। पुलिस ने सभी बरामद मवेशियों को उनके मालिकों को लौटा दिया। यहां एक और बात गौर करने लायक है। वर्तमान समय में कोई भी दुधारू पालतू जानवरी 70-80 हजार से कम में नहीं मिलता। अगर नस्ल अच्छी है अथवा मवेशी स्वस्थ और तगड़ा है तो उसकी कीमत लाखों में जाती है। और यह चोरी अक्सर वैसे ही लोगों के यहां होती है। जो मेहनत मजदूरी करने वाले हैं अथवा गरीब है। मजबूरन वे मवेशियों को घर के बाहर अथवा खुली जगह पर रखते हैं। चोर गांव घूमने अथवा कुछ बेचने खरीदने के बहाने उनकी रेकी करते हैं। और मौका मिलते ही मवेशियों को ले उड़ते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here