विज्ञान प्रदर्शनी में नन्हे वैज्ञानिकों ने रोबोटिक्स और ईआरपी सॉफ्टवेयर से चौंकाया

0
141

कक्षा 7 के छात्र ने बनाया हेरिटेज स्कूल का सॉफ्टवेयर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और फायर फाइटिंग सिस्टम रहे आकर्षण का केंद्र                                                                   बक्सर खबर। शहर के समीप अर्जुनपुर स्थित हेरिटेज स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को विज्ञान सह सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक, निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार पाठक, प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी एवं सिल्वर बेल्स स्कूल के निदेशक प्रदीप ओझा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में कक्षा II से XI तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान पर आधारित दैनिक जीवन से जुड़े चलंत एवं स्थायी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। बच्चों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकनीकी समझ ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को प्रभावित किया। विद्यार्थियों ने किसानों के सहयोग हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ग्रीन हाउस, फार्म हाउस, वॉटर प्यूरीफायर जैसे उपयोगी मॉडल तैयार किए। वहीं विंड मिल, हाइड्रोइलेक्ट्रिसिटी, ऑटोमेटिक फायर फाइटिंग सिस्टम, एडवांस रोबोट तथा रिमोट संचालित वैक्यूम क्लीनर जैसे तकनीकी प्रोजेक्ट आकर्षण का केंद्र रहे। हैंगिंग सोलर सिस्टम, वोल्कानो, लाइट हाउस, माउंटेन हाउस एवं फॉरेस्ट मॉडल जैसे प्रोजेक्ट्स ने बच्चों की वैज्ञानिक कल्पनाशीलता को जीवंत रूप दिया।

प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से आमंत्रित शिक्षाविदों ने मॉडलों का सूक्ष्म अवलोकन किया और विद्यार्थियों से विषय से संबंधित प्रश्न पूछे। बच्चों ने आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी समझ का परिचय दिया। विशेष रूप से कक्षा 7 के छात्र रुपेश पाण्डेय द्वारा तैयार किए गए विद्यालय के वेबसाइट एवं ईआरपी सॉफ्टवेयर की सभी ने सराहना की और इसे तकनीकी दृष्टि से अत्यंत सराहनीय प्रयास बताया। प्रदर्शनी में वंश कुमार, शिवाय यादव, प्रिंस, खुशी, अश्विनी, दिव्या फातिमा, गीतांजलि, हेमंत सागर, आदर्श तिवारी, आशुतोष चौबे, निलेश पाठक, कृष्णा राय, आराध्या, राज लक्ष्मी, दित्य पाठक, अर्चित पाठक, अनन्या तिवारी, आरोही कुमारी, तिजेंद्र चौबे, परी पाठक, प्रशांत गुप्ता, प्रियांशी पाण्डेय, श्रुति कुमारी, पलक कुमारी, आकांक्षा, रिद्धि, सिद्धि, सूरज उपाध्याय, सरिता, दक्ष पाठक, श्रेष्ठ पाठक, निवान सिंह, अच्युत जी चौबे, विश्वजीत पाठक, आस्था पाठक, कुशाग्र, तनिष्का, कुमार सौरभ, गौतम केशरी, सुंदरम तिवारी, कुमारी श्रेया, अनुष्का, काजल, जानवी, आस्था ओझा, इक्षा कुमारी, प्रतीक्षा पाण्डेय, श्रेयशी शर्मा, सुरभि शर्मा, राजनंदिनी, सारांश प्रतिक, आरती कुमारी, निष्ठा उपाध्याय, यावी, अर्पिता, वैभवी सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

फोटो – विज्ञान प्रदर्शनी में अपने -अपने मॉडल के साथ छात्र-छात्राएं

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक–शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राजा बाबू, अंकुर पाण्डेय, विवेक चौधरी, बीक मिश्रा, एसएन पाण्डेय, दिलीप दुबे, ओमप्रकाश, मीनू ओझा, अलका सिन्हा, शुभ्रा, पूनम कुमारी, खुशबू सिंह, पुष्पेंदु मिश्रा, मनीष कुमार पाण्डेय, डॉ. श्रीनिवास चतुर्वेदी, प्रीति साना, आलिया, रंजना, मोनिका, स्नेहा, सुमनलता, सुमन जायसवाल एवं अंशु आदि का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार पाठक, प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक एवं प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी ने सभी आगंतुक अतिथियों एवं अभिभावकों को उनकी गरिमामयी उपस्थिति एवं बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु कोटिशः धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here