हाजत से बाइक चोरी का आरोपी फरार, थाना में मचा हड़कंप

0
1298

पुलिस को चकमा देकर भागा युवक, संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज                                                          बक्सर खबर। जिले के औद्योगिक थाना में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब हाजत में बंद वाहन चोरी का एक आरोपी गुरुवार की सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के भागते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़ी, लेकिन वह उनकी नजरों से ओझल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना पुलिस बुधवार की शाम वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान इटाढ़ी थाना क्षेत्र निवासी दिव्यांशु कुमार को संदिग्ध परिस्थिति में पकड़ा गया। पुलिस को आशंका थी कि युवक बाइक चोर गिरोह का सदस्य है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे थाना हाजत में बंद कर दिया गया था।

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह युवक ने शौच जाने की बात कहकर पुलिसकर्मियों को गुमराह किया और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। जब तक पुलिसकर्मी स्थिति को समझ पाते, वह तेजी से भाग निकला। पुलिस ने तत्काल पीछा किया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here