लहू देकर याद किए गए पुलवामा के शहीद

0
80

16 युवाओं ने किया रक्तदान, आयुर्वेद के साथ स्वस्थ जीवन का मिला संदेश                                             बक्सर खबर। पुलवामा कांड में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में सोमवार को ब्यूटीफुल लाइफ ऑनली ऑन डोनेटिंग (ब्लड बक्सर) के तत्वावधान में शहर के रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 16 रक्तवीरों ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर का उद्घाटन रेड क्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, वाराणसी के आयुर्वेद विशेषज्ञ वैद्य धीरज जी, समाजसेवी ओमजी यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान करने वालों में रवि शंकर शर्मा, राजा बाबू, अनमोल अग्रवाल, अंकित जायसवाल, संतोष शंकर देशमुख, राकेश कुमार, विकास चौधरी, प्रमोद सिंह, अनिल शर्मा, शमी शर्मा, आदित्य जायसवाल, अमर कुमार शर्मा, विश्वामित्र शर्मा, आकाश केशरी और आशुतोष सिंह शामिल रहे।

इस अवसर पर वैद्य धीरज जी ने युवाओं को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति एवं घरेलू उपचार की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा विकसित आयुर्वेद पद्धति आज भी प्रासंगिक है और स्वस्थ जीवन के लिए प्राकृतिक उपायों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। ब्लड बक्सर के उपाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने बताया कि संस्था प्रत्येक माह रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक करती है। “शुभारंभ – नई सोच, नई परंपरा” अभियान के तहत शुभ अवसरों पर रक्तदान की परंपरा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर किया जा सके।

उन्होंने जानकारी दी कि इस माह का यह पहला शिविर था, जबकि भारत सरकार के नेशनल ब्लड डोनेशन ड्राइव के समर्थन में दूसरा शिविर 28 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक युवा-युवतियां 8804433322 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। शिविर को सफल बनाने में संस्था के संचालक प्रियेश, नसीम नायक, कुमार गौरव, सुमेघा कुमारी, निशा कुमारी, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, अनुराग कुमार, चंदन कुमार, अवधेश जी, सुमित मानसिंहका, रजनीश सिन्हा, आदिल खान, प्रविव रंजन सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here