-मझवारी पंचायत में आयोजित प्रतियोगिता का विनोद राय ने किया उद्घाटन
बक्सर खबर। मझवारी पंचायत के धनहा गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल खेला गया। इसका शुभारंभ जदयू के प्रदेश सचिव विनोद राय ने किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। और प्रतिभागी टीम के खिलाड़ियों से उन्होंने परिचय प्राप्त किया। उनका हौसला बढ़ाया। 16 ओवर के मैच पर पहले पांडेयपुर की टीम ने निर्धारित ओवर में कुल 144 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनहा की टीम ने एक ओवर शेष रहते सात विकेट पर जीत हासिल कर ली। इस दौरान धनहा क्रिकेट क्लब के आमंत्रण पर लोजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंशु कुमारी उपस्थित हुई। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की। इस दौरान आयोजन समिति के रोहित लाल, छोटे लाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।































































































