वकीलों का बसंतोत्सव: दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने बढ़ाया मान

0
211

चीफ जस्टिस और जजों के बीच बक्सर के अरुण तिवारी का जलवा                                                               बक्सर खबर। जिले के रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. श्रवण तिवारी के बड़े भाई अधिवक्ता अरुण कुमार तिवारी (स्टैंडिंग काउंसिल, भारत सरकार, दिल्ली हाई कोर्ट) के नेतृत्व में शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में एडवोकेट कल्चरल मीट–बसंतोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यंग एडवोकेट फोरम के तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने विधि क्षेत्र में सांस्कृतिक आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन अधिवक्ताओं के बीच आपसी सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

समारोह में दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस अवनीश झिंगन, अमित बंसल, रेनू भटनागर, भारत सरकार के लॉ मिनिस्ट्री के सचिव मनीष वर्मा, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा, लॉ कमीशन ऑफ इंडिया के प्रोफेसर डीपी वर्मा सहित दिल्ली बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। दिल्ली सरकार द्वारा पुरस्कृत कलाकारों की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिसने बसंतोत्सव में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों और अधिवक्ताओं ने प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here