‌‌‌नौ दिन बाद खाई के निकाला गया डुमरांव के लापता पोकलेन चालक का शव

0
1423

-राजस्थान के अलवर जिले में पहाड़ तोड़ने के दौरान हुई थी दुर्घटना
बक्सर खबर। पहाड़ तोड़ने के दौरान हुई दुर्घटना में लापता डुमरांव के रजडीहा गांव निवासी रामानंद तिवारी का शव बरामद हो गया है। नौ दिन बाद उसका बड़ी ही चुनौती के बाद निकाला जा सका। क्योंकि वह चट्टान के मलबे के नीचे दबा हुआ था। रामानंद के साथ यह हादसा छ: फरवरी को अलवर जिले के उड़ेला माइंस में हुआ था। पत्थर तोड़ने के दौरान पचास टन वजनी चट्टान उसकी मशीन पर आ गिरा। पास में ही सौ फिट गहरी खाई थी।

जिसमें वह मशीन समेत जा गिरा। तीन-चार की तलाश में पोकलेन मशीन और उसके जूते मिले। लेकिन, शव नहीं मिल पा रहा था। खाई में 15-20 फीट पानी जमा था। मोटर की मदद से पानी खाली करने के उपरांत उसका शव मलबे में दिखाई पड़ा। बचाव दल ने प्रशासन की मौजूदगी में शव को अंत्यपरीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। वहां से जांच रिपोर्ट बनने के बाद शव आज शनिवार को परिजनों के हवाले किया गया। रामानंद डुमरांव थाना के रजडीहां गांव निवासी पारसनाथ तिवारी का युवा पुत्र था। हादसे की सूचना मिलने के बाद से उसके परिवार में क्रंदन मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here