होनहार छात्रों को बिरला ओपन माइंड ने दी स्कॉलरशिप

0
170

-अगली परीक्षा 22 फरवरी को, 20 तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
बक्सर खबर। बिरला ओपन माइंड स्कूल की स्कॉलरशिप योजना के तहत प्रतिभावान छात्रों को शनिवार के दिन पुरस्कृत किया गया। यह वे छात्र हैं जिन्होंने विद्यालय में दाखिला पाने के लिए फार्म भरा था। उन्होंने दाखिला परीक्षा में बैठने का मौका मिला। और जिसने सौ प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उसकी ट्यूशन फीश मां वैष्णवी एजुकेशनल डेवलपमेंट ट्रस्ट पे करेगा। ट्रस्ट के निदेशक व वैष्णवी ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप राय ने इस परीक्षा में सफल छात्रों को स्वयं उपस्थित होकर पुरस्कृत किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिभाशाली एवं मेहनती बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। छात्रवृत्ति न केवल आर्थिक सहयोग है, बल्कि यह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाइयां देती है। उन्होंने बच्चों से अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, बक्सर की अगली स्कॉलरशिप परीक्षा

– परीक्षा में सफल होने वाले छात्र अपने अभिभावकों के साथ

दिनांक 22 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित होगी। ऐसे सभी इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी जो इस परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं, उनसे आग्रह किया गया है कि वे अपना पंजीकरण 20th Feb 2026 तक सुनिश्चित करें, ताकि इस अवसर का लाभ उठाया जा सके। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ मेधावी विद्यार्थियों को उचित मंच और सहयोग प्रदान करना है और भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस पुनिया व शिक्षक गण, अभिभावक गण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here