-15 को शहर में किसी भी वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध
बक्सर खबर। महाशिवरात्रि के कारण प्रशासन शहर के ट्रैफिक प्लान को बदल दिया है। कुछ प्रमुख वाहनों पर भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। जबकि बक्सर-आरा एनएच पर शनिवार को अपराह्न तीन बजे के उपरांत एक लेन खाली रखने का आदेश भी जारी किया गया है। ऐसा बक्सर से ब्रह्मपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर होगा। इसके लिए संबंधित थानो का विशेष आदेश जारी किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार के कार्यालय से जारी सूचना में कहा गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बक्सर से जल लेकर ब्रह्मपुर के ब्रह्मेश्वर मंदिर जाते हैं।
इसको देखते हुए चौदह को अपराह्न तीन बजे के उपरांत यह आदेश प्रभावी होगा। वहीं 14 को चार पहिया वाहन आईटीआई मैदान के समीप से स्टेशन की तरफ जाएंगे। चरित्रवन में नाथ बाबा नगर मार्ग से आगे किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए जगह-जगह बैरियर लगाए जाएंगे। पुलिस तैनात रहेगी। जो आगे जाने वाले वाहनों को इस सूचना से अवगत कराएगी। इसकी तरह पुराना अस्पताल मोड व सिंडिकेट नहर मोड से भी वाहनों के प्रवेश पर रोक प्रभावी होगी। छोटे वाहन बाइपास रोड के रास्ते चल सकेंगे।































































































