इंजीनियरिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर, 28 युवाओं ने किया महादान

0
52

मानवता की सेवा में छात्रों और शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता, सदर अस्पताल की टीम के सहयोग से आयोजन सफल                                                      बक्सर खबर। इटाढ़ी रोड स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में गुरुवार को सदर अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। शिविर के समन्वयक सहायक प्राध्यापक डॉ. शैलेश कुमार एवं विजय कुमार की देखरेख में ई-रक्तकोष पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। सदर अस्पताल की चिकित्सकीय टीम की उपस्थिति में सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर कुल 40 प्रतिभागियों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।

चिकित्सकीय जांच के बाद 28 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया, जबकि 12 प्रतिभागियों को स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान न करने की सलाह दी गई। रक्तदाताओं में 14 छात्र, 4 छात्राएं, 8 स्टाफ सदस्य तथा 2 संकाय सदस्य शामिल रहे। शिविर के स्टूडेंट कॉर्डिनेटर खुशी राज, इरशाद आलम एवं सुमन शेखर ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पंजीकरण व्यवस्था से लेकर जागरूकता अभियान तक सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं। इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. डॉ. रामनरेश राय ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की सेवा भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here