-कार्यकर्ताओं ने समझौते को बताया किसान-मजदूर विरोधी बक्सर खबर। भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर के अंबेडकर चौक के समीप जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन कर समझौते के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन का नेतृत्व राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू यादव ने किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ट्रेड डील को किसान और मजदूर विरोधी करार दिया। बबलू यादव ने आरोप लगाया कि यह समझौता देश की खेती-किसानी, उत्पादन, कारोबार और रोजगार के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस डील से बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, जबकि आम किसान और छोटे व्यापारियों के हितों की अनदेखी की गई है।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार आत्मनिर्भरता की बात करती है, लेकिन इस तरह के समझौते देश को परनिर्भरता की ओर ले जाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से इस डील पर पुनर्विचार करने की मांग की। कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह, संतोष भारती, त्रिलोकी खरवार, धनपति चौधरी, विनोद यादव, प्रेम यादव, भाई विवेक कुमार, सतेंद्र आजाद, तुषार विजेता, सरफराज सैफी, परशुराम शर्मा, माधव रजक, कुंवर प्रसाद, दीपक कुमार, पृथ्वीराज, सुमन शेखर, बंटी कुमार, तेजू कुमार, आकाश कुमार, अंजनी कुमार, जवाहिर पासवान, बनवारी यादव, अजय कुमार, आशीष चौरसिया, मिश्र पासवान, मनोज यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।































































































