‌‌‌ पटवन के दौरान मारपीट व गोलीबारी से दहशत

0
3401

-मौके से बरामद हुआ खोखा, चार किए गए नामजद
बक्सर खबर। पटवन के दौरान के दो पक्ष के लोगों में बुधवार को मारपीट हुई। इसी क्रम में एक पक्ष के लोगों ने दहशत फैलाने की गरज से दो चक्र गोलियां भी चलाई। घटना सिकरौल थाना के धवछुआ गांव की है। इस मामले में खरवनिया गांव निवासी मनीष कुमार ने थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है। बुधवार को धवछुआ गांव के बधार में खेतों की सिंचाई करने गया था। इसी दौरान शिवम उर्फ भुवर सिंह वहां आए। उनके साथ पानी को लेकर विवाद हुआ। तो उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।

भुवर सिंह और उनके साथ तीन लोग और एकत्र हो गए। उन लोगों ने हमारे साथ मारपीट की। विवाद की सूचना मिलने के बाद मौके पर सिकरौल की पुलिस पहुंची। तो वहां से 315 बोर का एक खोखा बरामद हुआ। मनीष की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में शिवम उर्फ भुवर सिंह, मुस्कान महतो, कुंदन महतो व भोला महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष अंकुश मंडल ने पूछने पर कहा शिकायत मिली है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है। सभी नामजद धवछुआं गांव के निवासी हैं। सूत्रों ने बताया मनीष कुमार के साथ पटवन को लेकर किसी और से विवाद हुआ था। लेकिन, उनकी शिकायत में दूसरे लोगों को आरोपी बना दिया गया है। अब तो पुलिस ही इस मामले की सच्चाई सामने लाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here