-राजकुमार चौबे ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार बक्सर खबर। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर देशभर में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने बजट की सराहना करते हुए इसे जनकल्याणकारी, संतुलित और दूरदर्शी करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के गरीब, किसान, युवा, महिलाओं और मध्यम वर्ग के लिए नई उम्मीदों का दस्तावेज साबित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष बल दिया है, जो आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन क्षेत्रों में किए गए प्रावधानों से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।
राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने विशेष रूप से किसानों के लिए घोषित सहायता योजनाओं, युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े प्रावधानों को सराहनीय बताया। उनका कहना था कि इन योजनाओं से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचेगी और सामाजिक समरसता को भी बल मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस संतुलित एवं दूरदर्शी बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।































































































