‌‌‌ पहले दिन छूटी 114 छात्रों की परीक्षा, कहीं से कोई निष्कासित नहीं

0
133

-समय से आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य, मिलेगा सप्लीमेंट्री का मौका
बक्सर खबर। इंटर की वार्षिक परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गई। पहले दिन प्रथम पाली में जीव विज्ञान और दर्शनशास्त्र की परीक्षा थी। जिले के 32 केंद्रों पर कुल 5251 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। इस पाली में कुल 98 अनुपस्थित हुए। सूत्रों की माने तो इनमें अधिकांश वैसे थे। जिनकी परीक्षा समय से केन्द्र नहीं पहुंचने के कारण छूट गई। इसी तरह दूसरी पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा थी। जिसमें 847 को शामिल होना था। लेकिन, 831 की उपस्थित हुए। अर्थात इस पाली में भी 16 अनुपस्थित रहे। परीक्षा का निरीक्षण करने जिलाधिकारी साहिला एमपी हाई स्कूल व एमवी कॉलेज पहुंची।

इस दौरान कुछ छात्राओं ने उनसे केन्द्र में प्रवेश की अनुमति मांगी। लेकिन, नियमों के कारण उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। एमपी हाई स्कूल केन्द्र पर निरीक्षण के उपरांत बाहर निकल रहे जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष कई छात्राएं हाथ जोड़कर खड़ी हो गई। उन्होंने बताया, आप समय से केन्द्र आए। जिन छात्र-छात्राओं की परीक्षा छूट गई है। उन्हें इसी सत्र में सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। उनका वर्ष बर्बाद नहीं होगा। लेकिन, यहां ध्यान देने योग्य बात है। परीक्षा प्रारंभ होने का जो निर्धारित समय है। उससे आधे घंटे पहले छात्रों को केंद्र पहुंचना होगा। जैसे- पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे प्रारंभ होनी है। इसके लिए छात्रों को सुबह नौ बजे तक प्रवेश की अनुमति है। उसके उपरांत गेट बंद कर दिया जाता है। शहर के एमपी हाई स्कूल पर एक और बेहतर पहल देखने को मिली। यहां प्रवेश के दौरान छात्राओं का स्वागत तिलक लगाकर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here