डुमरांव में सड़क निर्माण की धीमी गति पर लोग भड़के, एसडीएम को दिया ज्ञापन

0
47

-समाजवादी विचार मंच के बैनर तले संतोष सिंह ने सौंपा चार सूत्री ज्ञापन
बक्सर खबर। डुमरांव शहर की मुख्य सड़क का निर्माण पिछले ढाई-तीन महीने से चल रहा है। लेकिन, उसकी गति इतनी धीमी है कि लोग परेशान हैं। मुख्य मार्ग बंद होने से दूसरे लिंक पथों पर दबाव बढ़ गया है। और अक्सर जाम लगा रहता है। प्रशासन और जिम्मेवार जनप्रतिनिधियों की लापरवाही इस समस्या को और भी विकराल रुप दे रही है। इन समस्याओं को लेकर शनिवार के दिन समाजवादी विचार मंच के सदस्यों ने डुमरांव नगर में आक्रोश मार्च निकाला। इसका नेतृत्व चन्द्रशेखर सिंह उर्फ संतोष मुखिया ने किया।

डुमरांव शहीद स्मारक से निकला उनका प्रदर्शन छठिया पोखरा होते अनुमंडल कार्यालय तक गया। वहां एसडीएम डुमरांव व एसडीपीओ को ज्ञापन सौंपा गया। जिसकी प्रमुख मांगे निम्न थीं। कोरानसराय–ब्रह्मपुर मुख्य मार्ग सहित आरियाव होते हुए कृष्ण ब्रह्मा रोड पर भारी वाहनों के परिचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए। मुख्य मार्ग निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जाँच कराई जाए एवं निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। निर्माण कार्य में मानक एवं गुणवत्ता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपते चन्द्रशेखर सिंह

क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कों की मरम्मत एवं सुरक्षा के लिए अविलंब आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रदर्शन के दौरान राजीव सिंह, महेश यादव, हरेंद्र सिंह, नागेंद्र मोहन सिंह, शमीम मंसूरी, प्रदीप शरण, दीपक सिंह, अजय सिंह, जंगली यादव, विशाल सिंह, शंकर साह, कृष्ण यादव, संतोष शर्मा, अरविंद सिंह, संजय सिंह, कामेश्वर सिंह, गुड्डू सिंह, खेलन सिंह, रमेश यादव, दिनेश यादव, पिंटू यादव, मन्नालाल सिंह, मुना यादव, प्रहलाद गिरी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here