‌‌‌सरस्वती पुस्तकालय का जीर्णोद्धार कराएगा चेंबर ऑफ कॉमर्स

0
25

– आचार्य शिवपूजन सहायक की है वह निशानी
बक्सर खबर। बंद पड़े सरस्वती पुस्तकालय का पुन: खोला जाएगा। इसकी पहल करेगा चेंबर ऑफ कामर्स। यह जानकारी रविवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव दौलत चंद गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया शनिवार को एसोसिएशन की बैठक हुई। उसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसकी कड़ी में शहर के पहले पुस्तकालय पर सबका ध्यान गया। जिससे बक्सर के व्यवसायियों ने आचार्य शिवपूजन सहाय की पहल पर शुरू कराया था। उसकी दुर्दशा पर मंत्रणा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि उसे पुन: व्यवस्थीत कर खोला जाए। जिससे वह अपनी गरिमा को प्राप्त कर सके। इसके लिए इसी माह से पहल प्रारंभ कर दी जाएगी। बैठक के दौरान कई प्रस्ताव आए। जैसे संगठन का बैंक खाता खोला जाए। इससे संगठन के कार्य करने और पुस्तकालय के लिए सहयोग करने में मदद मिलेगी।

निर्मल कुमार सिंह ने अपने तरफ से सरस्वती पुस्तकालय को 500 नई किताबें दान देने और चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों को आई कार्ड उपलब्ध कराने की घोषणा की । मीटिंग में निर्णय लिया गया कि 28 फरवरी को होली मिलन समारोह सभी सदस्यों की उपस्थिति में लजीज व्यंजनों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। मीटिंग में नए सदस्यों को भी जोड़ने का निर्णय लिया गया। अंत में 3 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को सरस्वती पुस्तकालय के निरीक्षण हेतु बक्सर चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के सभी सम्मानित सदस्यों को पूर्वाह्न 11 बजे उपस्थित होने के लिए आग्रह किया गया। साथ ही निर्मल कुमार सिंह को चेंबर ऑफ कामर्स का मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद ने की। मीटिंग में रोहतास गोयल, संजय कुमार मिश्रा, गोपाल जी केशरी, मनोज कुमार वर्मा, परशुराम वर्मा, मंजेश केशरी, और आशीष गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here