साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस सख्त, दो और भेजे गए जेल

0
451

-चक्रहसी के युवक को बनाया था ठगी का शिकार, एक पहले भी गया है जेल
बक्सर खबर। साइबर ठगों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लेकिन, समय-समय पर पुलिस भी उनको हवालात पहुंचाती रहती है। इसी क्रम में साइबर थाना बक्सर की टीम ने बीते दिन शुक्रवार को दो ठगों को दबोचा। इनके नाम हैं पंकज सिंह ग्राम बरुना थाना औद्योगिक, मिंटु कुमार ग्राम चक्रहसी, थाना मुफस्सिल। इन दोनों को जेल भेज दिया गया है। इनकी गिरफ्तारी चक्रहसी गांव के ही अजीत कुमार सिंह की शिकायत पर हुई है। क्योंकि उनके खाते से एक लाख सात हजार रुपये निकाल लिए गए थे। यह वाकया मार्च और जून 2025 के मध्य हुआ। इसकी शिकायत उन्होंने साइबर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में सबसे पहले सोनबरसा से अमन कुमार की गिरफ्तारी हुई थी।

उसकी निशानदेही पर ही इन दोनों की गिरफ्तारी हुई है। इन तीनों की भूमिका अजीत के खाते से रुपये निकालने में थी। जो आधार केन्द्र की आईडी पर काम कर रहे थे। और भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना लेते थे। जांच शुरू हुई तो धीरे-धीरे उनकी कड़ी खुलती गई। पुलिस को साक्ष्य मिले। उसी आधार अब उस केस में दो और लोग जेले भेजे गए। कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाने वाले साइबर थाना के थानाध्यक्ष अविनाश कश्यप(एसडीपीओ), इंस्पेक्टर संजय सिंह, थाने के अन्य कर्मी श्रीकांत, विकास आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन आरोपियों के पास से एक लैपटाप, प्रिंटर व दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है। इस घटनाक्रम में एक बात और सामने आई है। कुछ लोग अज्ञानता में भी इस ठगी के शिकार हो रहे हैं। और कुछ युवक शातिर ठगों का सहयोग करने के नाम पर बेवजह ही जेल की हवा खा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here