बासुदेवा थाना की सीमा में हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। डुमरांव-बिक्रमगंज मार्ग पर रविवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस घायल को अस्पताल लेकर गई। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना बासुदेवा थाना के जितवाडीह टेढ़की पुल के समीप रात 11 बजे के आस-पास हुई। ऐसा पूछने पर संबंधित थाने की पुलिस ने बताया। मृतक अनवर आलम (45) बिजली मैकेनिक का काम करता था।
वह भागलपुर जिले के तिरपैती थाना क्षेत्र का निवासी था। पहचान होने के उपरांत पुलिस ने उसके परिजनों की सूचना दी। पता चला वह आरा में अपने कुछ मित्रों के साथ रहकर मोटर वगैरह बनाने का काम करता था। ऐसी संभावना जताई जा रही है। नावानगर से डुमरांव की तरफ लौटते वक्त यह घटना हुई होगी। फिलहाल पुलिस उसके परिजनों का इंतजार कर रही है। ताकि शव उनको सौंपा जा सके।





























































































