कांग्रेस स्थापना दिवस पर संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

0
49

ध्वजारोहण और इतिहास की याद के साथ कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह                                                           बक्सर खबर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद कांग्रेस के विचारों और मूल्यों को समर्पित सभा आयोजित की गई। संबोधित करते हुए डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना 1885 में देश को एकजुट कर आजादी की लड़ाई लड़ने के उद्देश्य से हुई थी। महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अहिंसा और सत्याग्रह के जरिए आजादी को जन आंदोलन बनाया। आजादी के बाद भी संविधान निर्माण, सामाजिक न्याय, पंचायती राज, शिक्षा, विज्ञान और औद्योगिक विकास में कांग्रेस का योगदान ऐतिहासिक रहा है।

मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद ओझा ने कहा कि कांग्रेस की नीति और सिद्धांत आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करना चाहिए। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को सम्मानित किया गया। समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और शहर के गणमान्य नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here