बसपा की कार्यकर्ता बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ जोर

0
112

नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष महावीर यादव की अध्यक्षता में तीन अहम प्रस्ताव पारित                                                बक्सर खबर। बहुजन समाज पार्टी जिला ईकाई की एक अहम कार्यकर्ता बैठक का आयोजन शनिवार को ब्रह्मपुर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महावीर यादव ने की। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव लालजी राम रहे। बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने महावीर यादव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें ढेरों बधाइयां दीं और संगठन को मजबूत करने में उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया। बैठक में सर्वसम्मति से तीन प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए। पहला, पार्टी संगठन का जिले भर में विस्तार किया जाएगा। दूसरा, बहन मायावती के जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। तीसरा, पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता मीडिया या सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी टिप्पणी नहीं करेगा। यदि कोई ऐसा करता है तो पार्टी द्वारा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष महावीर यादव ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की असली ताकत है। अंत में उन्होंने बैठक में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया। बैठक में पूर्व प्रदेश महासचिव सुभाष अम्बेडकर, जिला प्रभारी हरिहर मेहरा, जितेंद्र प्रसाद, राजा धारी राम, शिवशंकर रजक, अजीम अंसारी, वंश नारायण, हीरालाल, सर्वोजीत महतो, दिनेश राम, सुनील, संजय कुमार राम सहित दर्जनों वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here