शेरशाह सूरी फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर

0
169

28 से 31 दिसंबर तक होगा आयोजन, समिति ने की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा                                   बक्सर खबर। चौसा नगर पंचायत अंतर्गत चौसा आदर्श उच्च विद्यालय के खेल मैदान में 28 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाली शेरशाह सूरी फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतियोगिता के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर सभी जरूरी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव ने की। उन्होंने कहा कि शेरशाह सूरी फुटबॉल प्रतियोगिता क्षेत्र के युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच साबित होगी। इससे न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, बल्कि युवाओं में अनुशासन, खेल भावना, टीम वर्क और आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन निर्माण की पाठशाला है। खेल से शरीर मजबूत होता है, मन अनुशासित रहता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। जो युवा मैदान में संघर्ष करना सीख लेते हैं, वे जीवन की हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं। बैठक में मैदान की तैयारी, खिलाड़ियों की सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था, समय-सारिणी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। मौके पर प्रो. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, रामलखन पाल, सुनील कुमार सिंह, रामेश्वर चौहान, भरत पाण्डेय, लालजी राम, विनोद कुमार यादव, तेजनारायण यादव, श्रीभगवान राम, नितेश कुमार उपाध्याय, शिवजी चौधरी सहित कई अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here