हेरिटेज स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का दूसरा दिन रहा जोश और उत्साह से भरपूर

0
22

6 से 12वीं तक के छात्रों ने दिखाया दमखम, मेडल और प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे                                    बक्सर खबर। अर्जुनपुर स्थित हेरिटेज स्कूल के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय दिलीप पाठक मेमोरियल स्पोर्ट्स मीट–2025 के दूसरे दिन का आयोजन बुधवार को पूरे उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक, निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार पाठक, प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी, डॉ. श्रवण तिवारी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

दूसरे दिन कक्षा छठवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 100 व 200 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, गर्ल्स कबड्डी के साथ-साथ स्पून मार्बल रेस, स्लो साइकिल रेस, सुई-धागा रेस, म्यूजिकल चेयर और मैथ रेस जैसी रोचक प्रतिस्पर्धाओं ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करता है।

फोटो – खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते विद्यालय निदेशक व अन्य

निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार पाठक ने कहा कि जीत आत्मविश्वास बढ़ाती है, जबकि हार हमें भविष्य के लिए मजबूत बनाती है। वहीं प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी ने लक्ष्य निर्धारण और निरंतर परिश्रम को सफलता की कुंजी बताया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने अनुशासन, सही खेल योजना और अथक अभ्यास के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कई विद्यालयों के निदेशक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here