-पटना में चल रहा उपचार, कंधे के पास लगी है गोली
बक्सर खबर। घर के बाहर सो रहे अधेड़ को कुछ लोगों ने मंगलवार की रात गोली मार दी। घायल सुरेन्द्र राम (59) का उपचार फिलहाल पीएमसीएच पटना में चल रहा है। गोली कंधे के पास लगी है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार सुरेन्द्र राम रामदास राय थाना के बेनीलाल के डेरा गांव (सिमरी प्रखंड) के निवासी हैं। उनके साथ यह घटना रात एक बजे के लगभग हुई। जहां वे सो रहे थे। मौके पर कुछ लोग आए और गोली चला दी। फिर मौका देख वे भाग निकले। घायल को परिजन सदर अस्पताल लेकर आए। यहां से बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
अस्पताल में घायल का बयान दर्ज करने पहुंची पुलिस को उन्होंने पूछताछ में बताया कि ऐसा करने वालों को वे पहचान गए हैं। उन्होंने कुछ लोगों का नाम भी पुलिस को बताया है। लेकिन, इसमें किस-किस का नाम सामने आया है। फिलहाल इसे उजागर नहीं किया गया है। पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला अभी जांच के दायरे में है। घायल का हाल जानने बसपा पार्टी के नेता महावीर यादव पटना गए थे। उन्होंने बताया चुनावी रंजिश के कारण उनके ऊपर हमला हुआ है। लोक सभा चुनाव के दौरान भी कुछ लोगों ने उन्हें धमकाया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
































































































